अन्य राज्यमध्य प्रदेश

पत्नी के चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, लकड़ी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

खरगोन

 शहर के शास्त्री नगर में चरित्र शंका को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। रात में हुए विवाद के दौरान तैश में आकर पत्नी की लकड़ी से इस हद तक पिटाई की कि उसने दम तोड़ दिया। इसके आरोपित पति सो गया। हत्या का खुलासा उस वक्त हुआ गुरुवार सुबह जब पति नींद से जागा।

पत्नी के शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर उसके होश उड़ गए और आनन-फानन में कोतवाली पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पंचनामे की कार्रवाई के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि शाबासपुरा थाना भगवानपुरा हाल मुकाम शास्त्री नगर निवासी रुपसिंह ने सुबह सात बजे कोतवाली पहुंचकर सूचना दी कि उसने रात को अपनी पत्नी शारदा (35) की बुधवार रात लकड़ी से पिटाई की थी, अब वह होश में नहीं आ रही।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। यहां महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में रुपसिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी शारदा के बीच चरित्र शंका को लेकर आए दिन झगड़े होते रहते थे।

यह भी पढ़ें- लिव-इन पार्टनर की कार में गला दबाकर हत्या, यमुना में फेंका शव; 40 किमी तक सर्च ऑपरेशन जारी

बुधवार रात भी दोनों के बीच इसी बात पर तीखा विवाद हुआ। विवाद के दौरान रूपसिंह ने आवेश में आकर पास रखी जलाऊ लकड़ी उठाई और शारदा के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से शारदा वहीं गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। पिटाई के बाद रुपसिंह सो गया। गुरुवार सुबह जब शारदा नहीं जागी, तो रूपसिंह को अपनी गलती का एहसास हुआ। वह तत्काल कोतवाली थाने पहुंचा और पुलिस को सारी जानकारी दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button